Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा नगर पालिका परिषद की बैठक में स्व. माणिक वर्मा और स्व. श्याम साकल्ले को सम्मानित करने के लिए दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव

Barkat Qureshi / Fri, Dec 6, 2024 / Post views : 317

Share:

मूंदी नगर परिषद की आगामी बैठक में नगर के दो प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने की पहल की गई है। नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने इन प्रस्तावों को प्रस्तुत किया है।

पहला प्रस्ताव हरदा के गौरव, प्रख्यात व्यंग्यकार, साहित्यकार, और समाज सुधारक स्वर्गीय श्री माणिक वर्मा जी के सम्मान में वार्ड क्रमांक 20, स्वामी विवेकानंद वार्ड, सब्जी मंडी चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने और इस चौराहे का नामकरण "माणिक दा चौक" के रूप में करने का है। श्री माणिक वर्मा ने अपने साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान से हरदा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह प्रस्ताव उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का उद्देश्य रखता है।   दूसरा प्रस्ताव वरिष्ठ साहित्यकार, अधिवक्ता, और समाजसेवी स्वर्गीय श्री श्याम जी साकल्ले के सम्मान में वार्ड क्रमांक 18, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, सनफ्लावर स्कूल के सामने स्थित नगर पालिका उद्यान का नाम "स्वर्गीय श्री श्याम जी साकल्ले उद्यान" करने का है। श्री साकल्ले ने हरदा में साहित्यिक और कानूनी क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है।   नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि, "हरदा के ये दो महान व्यक्तित्व, श्री माणिक वर्मा और श्री श्याम साकल्ले, हमारे नगर की साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर हैं। इनके नाम पर चौराहे और उद्यान का नामकरण करना उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक होगा।"   इन प्रस्तावों को नगर पालिका परिषद की बैठक में रखकर स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया है। यह पहल हरदा के साहित्य और समाज सुधार की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें