Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गांव की बालिका अंतिम पटेल ने शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर मेडिकल कॉलेज में किया प्रवेश

Barkat Qureshi / Mon, Oct 21, 2024 / Post views : 708

Share:
[caption id="attachment_2019" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]   गांव की बालिका अंतिम पटेल ने शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर मेडिकल कॉलेज में किया प्रवेश   सामाजिक बंधुओ एवं ग्राम वासियों ने अंतिम पटेल की उपलब्धि पर किया सम्मान,   खंडवा(लोकेंद्र तिरोले)इच्छा शक्ति हो तो अपने किए गए कार्य में निश्चित सफलता प्राप्त होती है, ग्राम अहमदपुर खैगांव के एक सामान्य कृषक भीमाशंकर पिता मांगीलाल लामडिया गुर्जर की सुपुत्री, गुर्जर समाज के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम पटेल खंडवा की भतीजी कु. अंतिम पटेल ने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाकर मेहनत करते हुए मेडीकल नीट की परीक्षा अच्छे अंको से पास कर श्री नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में प्रवेश प्राप्त किया हैं, छात्र अंतिम पटेल बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही हैं, सामान्य कृषक परिवार में पली बड़ी है, गर्व का विषय हें की अंतिम पटेल ने कक्षा 1 से 12 वीं तक अपने ही ग्राम के शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर नीट में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित कर अपने परिवार के साथ अपनी शासकीय स्कूल एवं अपने गांव का नाम रोशन कर श्री रेवा गुर्जर समाज जिला खंडवा को भी गौरान्वित किया है,अंतिम पटेल शासकीय स्कूल मे पढ़ने वाले छात्र छात्राओ के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर उभरी है, छात्रा अंतिम पटेल की इस उपलब्धि पर ग्राम अहमदपुर खैगांव में उनका सम्मान किया गया, इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम पटेल छीतर लाहोरिया, डा.मनोज बारंगा, डा. मनीष खेडेकर , मनोज पटेल , वासुदेव पटेल , रामू जिराती सहित परिवार उपस्थित था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें