: विधायक डा.आर के. दोगने को जबलपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किया
Barkat Qureshi / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 626
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने की सक्रियता एवं संगठन हित में किए गए कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा पत्र जारी कर उन्हे जबलपुर शहर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधायक डॉ. दागने प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जबलपुर शहर के जिला, ब्लाक, बूथ एवं मैदानी स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगें। हरदा विधायक डॉ. दोगने को जबलपुर शहर प्रभारी नियुक्त होने पर समस्त कांग्रेसजनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।विज्ञापन
विज्ञापन