Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

:

Barkat Qureshi / Tue, Aug 19, 2025 / Post views : 728

Share:

बेहाल खंडवा–मुंदी रोड पर आंदोलन की तैयारी, करणी सेना ने किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
खंडवा–मुंदी रोड की जर्जर स्थिति को लेकर जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव एवं खंडवा जिला अध्यक्ष कुंवर पंकज राज सिंह ने पुरनी क्षेत्र में रोड का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला सचिव कु. बंटी झाला (केहलारी) समेत करणी सेना के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता ने खराब सड़कों को लेकर अपनी व्यथा साझा की। जगह-जगह गड्ढों से भरी यह सड़क आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, जिससे न केवल आमजन को परेशानी हो रही है बल्कि क्षेत्र के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। करणी सेना के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जनता की समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ सड़क की नहीं, बल्कि क्षेत्र की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई है। यदि प्रशासन नहीं जागा, तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें