Sat 08 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: 11 लाख की चोरी का 48 घंटे में पर्दाफाश,रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता

Barkat Qureshi / Tue, Jul 22, 2025 / Post views : 412

Share:

11 लाख की चोरी का 48 घंटे में पर्दाफाश,रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता

10 लाख 70 हजार रुपये किए बरामद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी समेत माल बरामद

 

संवाददाता-अकील खान

खबर मध्यप्रदेश के हरदा से है,जहाँ हरदा जिले की रहटगांव पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़े चोरी के मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बता दे कि पुलिस ने न सिर्फ दो आरोपियों को धर दबोचा, बल्कि चोरी हुआ लगभग 11 लाख रुपये का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। रहटगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी हुई 10 लाख 70 हजार रुपये की पूरी राशि भी बरामद कर ली है। बता दें कि 19 जुलाई 2025 की देर रात, बैतूल जिले के मांडवी निवासी मोहित राठौर ने रहटगांव थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहित अपने ड्राइवर शेख समीर के साथ अपने आईशर ट्रक से मूंग और मक्का बेचकर वापस लौट रहे थे। उनके पास 10 लाख 70 हजार रुपये नकद थे, जिन्हें उन्होंने एक काले बैग में ट्रक की सीट के पीछे रखा हुआ था। जब वे टेमागांव के पास NH47 स्थित श्री गुरु गजानन ढाबा पर खाना खाने रुके, तो इसी दौरान किसी अज्ञात शख्स ने मौका पाकर पैसों से भरा बैग चुरा लिया। मोहित की शिकायत पर रहटगांव थाने में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। बता दे कि चोरी की सूचना मिलते ही, टिमरनी के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रहटगांव थाना और साइबर सेल की एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने फरियादी मोहित से विस्तार से पूछताछ की और ड्राइवर शेख समीर पर भी संदेह जताया। तकनीकी पड़ताल और कड़ी पूछताछ के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि ट्रक ड्राइवर शेख समीर ने ही अपने दोस्त साहिल शेख के साथ मिलकर चोरी की पूरी योजना बनाई थी। साहिल ने ही मौका देखकर ट्रक से पैसे चुराए थे। पुलिस ने ड्राइवर समीर की निशानदेही पर तुरंत छापा मारा और दूसरे आरोपी साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और पैसों से भरा बैग भी बरामद कर लिया है। अच्छी बात यह है कि कुल 10 लाख 70 हजार रुपये में से आरोपियों ने सिर्फ 1400 रुपये ही खर्च किए थे और बाकी की पूरी राशि पुलिस ने विधिवत जब्त कर ली है। हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। विशेष भूमिका इस सफल ऑपरेशन में एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगांव उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, साइबर सेल से उनि उमेश ठाकुर, उनि संतोष बामने, सउनि जगन युवने, प्र.आर. देवेन्द्र राव, प्र.आर. 364 राममोहन चिचाम, प्र.आर. बुदेश, आर. 291 अर्जुन लौवंशी, आर. 167 लोकेश, आर. कमलेश, आर. मनोज, आर. 57 सोनू और आर. राकेश पटेल (हरदा) की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें