: होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया गया
Barkat Qureshi / Fri, Dec 6, 2024 / Post views : 869
हरदा 6 दिसम्बर 2024/ शुक्रवार को होमगार्ड के जिला कार्यालय परिसर में 78 वाँ होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री मयंक कुमार जैन ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, डायरेक्टर जनरल के संदेश का वाचन किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि होमगार्ड की पूरी टीम प्राकृतिक आपदा के समय अपना भरपूर योगदान देती हैं। उन्होने कहा कि होमगार्ड के जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा प्राकृतिक आपदा के समय राहत कार्याे में हमेशा समर्पण भाव से अपना योगदान देते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि होमगार्ड के जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी आपदा के समय राहत कार्याे में हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। इस अवसर पर सेवामुक्त जवानों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रेस्क्यू कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व जवानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने आपदा प्रबन्धन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।विज्ञापन
विज्ञापन