Sun 26 Jul 2026
Logo
Breaking News Exclusive
प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया गया

Barkat Qureshi / Fri, Dec 6, 2024 / Post views : 1000

Share:
    हरदा 6 दिसम्बर 2024/ शुक्रवार को होमगार्ड के जिला कार्यालय परिसर में 78 वाँ होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री मयंक कुमार जैन ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, डायरेक्टर जनरल के संदेश का वाचन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि होमगार्ड की पूरी टीम प्राकृतिक आपदा के समय अपना भरपूर योगदान देती हैं। उन्होने कहा कि होमगार्ड के जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा प्राकृतिक आपदा के समय राहत कार्याे में हमेशा समर्पण भाव से अपना योगदान देते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि होमगार्ड के जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी आपदा के समय राहत कार्याे में हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। इस अवसर पर सेवामुक्त जवानों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रेस्क्यू कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व जवानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने आपदा प्रबन्धन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें