Tue 11 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा के संजीवनी क्लिनिकों में निजी चिकित्सकों की सेवाएं प्रारम्भ हुई

Barkat Qureshi / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 362

Share:

हरदा के संजीवनी क्लिनिकों में निजी चिकित्सकों की सेवाएं प्रारम्भ हुई

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा 10 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के प्रयासों से गुरूवार को निजी चिकित्सकों द्वारा हरदा के संजीवनी क्लिनिकों में अपनी सेवाएं प्रारम्भ की गई। हरदा शहर के वार्ड क्र. 34 विकास नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक में रेवा नर्सिंग होम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूषा पराते ने अपनी सेवाएं दी। इसी प्रकार स्त्री रोग विशेषज्ञ मानकर नर्सिंग होम डॉ. यामिनी मानकर ने हरदा के वार्ड क्र. 31 बैरागढ़ स्थित संजीवनी क्लिनिक में अपनी सेवाएं दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इस दौरान विकासनगर के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में डॉ. पराते ने 39 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा 13 ए.एन.सी परीक्षण किये। बैरागढ़ स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में डॉ. मानकर ने 35 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया तथा 3 ए.एन.सी परीक्षण भी किये। उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर श्री जैन ने जिले के निजी चिकित्सकों से हरदा शहर के संजीवनी क्लिनिकों व पॉली क्लिनिक में अपनी सेवाएं देने के लिये चर्चा की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें