Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वार्ड क्रमांक- 34 में नालियों एवं खाली प्लाटों में कीटनाशक केमिकल डाला गया

Barkat Qureshi / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 502

Share:

वार्ड क्रमांक- 34 में नालियों एवं खाली प्लाटों में कीटनाशक केमिकल डाला गया

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई, कि वार्ड 34 वीर दुर्गादास राठौड़ वार्ड स्थित विकास नगर क्षेत्र में नालियों एवं खाली पड़े प्लाटों पर वर्षा के कारण पानी का भराव होने से संक्रमण के खतरे की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया! सीएमओ द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र में रिक्त प्लाटों में भरती ना होने के कारण एवं खाली प्लाट, सड़क और नालियों से नीचे होने से उनके पानी की निकासी नालियों में न होने के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित होती है! जल भराव की स्थिति निर्मित होने के कारण, संक्रमण का खतरा फैलता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है! साथ ही हरदा नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया द्वारा हरदा नगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए अपने घर से निकलने वाला कचरा सड़कों पर ना फेके, जिससे वह कचरा नालियों में एकत्रित होता है और पानी की निकासी बंद हो जाती है! जिससे जल भराव की स्थिति निर्मित होती है! अपने घरों के आसपास स्वच्छता का वातावरण रखें, घर से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा वाहन में डालें और स्वच्छता में हरदा नगर पालिका को सहयोग करें!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें