Mon 10 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने संशोधित लीज दरों की घोषणा को किया सार्वजनिक

Barkat Qureshi / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 374

Share:
भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने संशोधित लीज दरों की घोषणा को किया सार्वजनिक। नेपानगर।भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने संशोधित लीज दरों की घोषणा की है। इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से घरेलू और वाणिज्यिक भूखंडों के दरों में मंत्रालय से प्राप्त निर्देशानुसार आवश्यक संशोधन किया गया है। पुराने आबंटित वाणिज्यिक भूखंडों के नवीनीकरण हेतु रुपए 140 प्रति वर्ग फीट,नवीन आबंटित वाणिज्यिक भूखंडों हेतु रुपए 160 प्रति वर्ग फीट घरेलू पुराने आबंटित भूखंडों हेतु रुपए 70 प्रति वर्ग फीट नवीन भूखंडों हेतु रुपए 90 प्रति वर्ग फीट लीज नवीनीकरण की सुविधाों 10 दिसंबर, 2024 से 9 जनवरी, 2025 तक लागू होगी। इस तिथि के बाद लीज के बिना आधिपत्य किए हुए भूखंडों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अतिक्रमण हटाने के आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। विस्तृत जाहिर सूचना नगर के विभिन्न स्थानों पर चस्पा कर दी गई है।गौरतलब है कि नेपा लिमिटेड के संपदा विभाग में आज दिनांक तक संशोधित दरों पर 50% आंशिक भुगतान के साथ लीज नवीनीकरण से संबंधित 35 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें