: भाजपा मूंदी मण्डल में 15 दावेदारो में धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू राठोर भी शामिल
Barkat Qureshi / Wed, Dec 11, 2024 / Post views : 372
भाजपा मूंदी मण्डल में 15 दावेदारो में धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू राठोर भी शामिल
भाजपा मूंदी मण्डल के अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु मंगलवार को रायशुमारी के लिये खंडवा से निर्वाचन पर्यवेक्षक राजेश तिवारी मूंदी पहुंचे । संत बुखारदास बाबा आश्रम मे बेठक सम्पन्न हुई। इस बैठक मे सहयोगी की भूमिका का निर्वहन सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमोहन राठौर एवं मोजूदा मण्डल अध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव ने किया बैठक मे मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद थे। पर्यवेक्षक के समक्ष धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू राठोर सहित 15 कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी दावेदारी मण्डल अध्यक्ष पद के लिये पेश की है जिनके नाम इस प्रकार है 1- गंगाप्रसाद यादव 2- राधेश्याम नायक 3- प्रितम मण्डलोई 4- भारत पटेल 5- धर्मेश राठौर 6- धम्मू राठौर 7- नितीन भगत 8- अशोक पटेल 9- जगन्नाथ् डोडे 10- जगदीश नायक 11- दीपक सोनी 12- श्रीमती संगीता सोलंकी 13- सदन मराठे 14- मुकेश सावनेर 15- महेन्द्र पंवार। बताया जाता है कि- बूथ अध्यक्षो से तीन मनपंसद के नामो की सूची ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन