Sat 08 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: "नशे से दूरी, जीवन में पूरी" — थाना मूंदी ने धारकवाड़ी में जगाई नई चेतना

Barkat Qureshi / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 725

Share:

"नशे से दूरी, जीवन में पूरी" — थाना मूंदी ने धारकवाड़ी में जगाई नई चेतना

संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी

"नशा नहीं, शिक्षा और स्वस्थ जीवन ही असली ताकत है" — इसी उद्देश्य के साथ थाना मूंदी द्वारा ग्राम धारकवाड़ी में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के अंतर्गत एक सशक्त जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रमिक वर्ग और युवाओं ने सहभागिता की। 👮‍♂️ थाना प्रभारी श्री नरवरिया एवं उनकी टीम ने अत्यंत सरल, लेकिन प्रभावशाली ढंग से लोगों को यह समझाया कि नशा एक धीमा ज़हर है — जो व्यक्ति की सोच, शरीर और संबंधों को भीतर ही भीतर खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि. नशा पलभर का आराम है, लेकिन जीवनभर की पीड़ा। इससे दूरी ही समझदारी है।" ग्रामीणों को असली जीवन की घटनाओं के उदाहरण देकर समझाया गया कि कैसे नशा गरीबी, हिंसा और परिवारों के बिखरने का कारण बनता है। पूरे गाँव ने आत्मीयता से इस संदेश को सुना और आत्मचिंतन किया। 🙌 भावुक क्षण तब आया, जब सभी ग्रामीणों ने एक साथ हाथ उठाकर सामूहिक शपथ ली — “ना करेंगे, ना करने देंगे। स्वस्थ रहेंगे, समाज को भी जागरूक करेंगे।” यह केवल शपथ नहीं थी — यह बदलाव की एक मजबूत शुरुआत थी। ग्रामीणों की आँखों में दिखती जागरूकता और संकल्प इसकी गवाही दे रहे थे। थाना मूंदी की यह मानवीय पहल न केवल प्रशंसा योग्य है, बल्कि यह प्रमाण है कि जब पुलिस केवल कानून का रक्षक नहीं, बल्कि समाज का मार्गदर्शक बनती है — तब असल बदलाव संभव होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें