Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नवरात्रि पर्व पर नगर में गरबों की धूम,एवं देवी दर्शन के लिए उमड़ रही भीड

Barkat Qureshi / Fri, Sep 26, 2025 / Post views : 519

Share:

नवरात्रि पर्व पर नगर में गरबों की धूम,एवं देवी दर्शन के लिए उमड़ रही भीड

  हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा - नगर में सोमवार से नवरात्री महापर्व की शुरुआत हो गई है।नवरात्रि का गुरुवार को चौथा दिन था। इस दौरान नगर के छोटे बड़े करीब 15 से अधिक पांडालो में आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग रोशनी के बीच माता की आकर्षक मूर्तिया श्रद्धालुओं को लुभा रही है।वही पंडालो में माता की ज्योत प्रतिदिन जल रही है। रात्रि के समय होने वाले गरबो में महिलाएं एवं युवतियां लोक लुभावन गरबा नृत्य कर रही है। प्रतिदिन पंडालो मे विराजी देवियों को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्री के महापर्व का सभी को वेसब्रीसे इंतजार रहता है। खासतौर से महिलाओं में इस पर्व का खासा उल्लास नजर आता है।सोमवार से माता की स्थापना से ही 9 दिवसीय आराधना का दौर जारी है। साथ ही माता के प्रति लोगों मे काफी उत्साह नजर आ रहा है। कोई उपवास कर कोई नंगे पैर रहकर माता को रिझाने में लगे है। वही नगर की कालोनियों में एवं मुख्य मार्गो पर सजे पंडालो में आरती एवं देवी के भजनों की धूम मची हुई है। प्रतिदिन अलग अलग परिधानों में महिलाओ ओर बालिकाओ के द्वारा गरवा नृत्य किया जा रहा है। नगर मे सृष्टी परिवार द्वारा महिलाओ के द्वारा गरबो की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें