Sat 08 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जयस छात्र संगठन (JCS) के जिला प्रभारी श्री अंकित धुर्वे हरदा जिले के ग्राम बरूडघाट स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण हेतु पहुंचे

Barkat Qureshi / Tue, Jul 8, 2025 / Post views : 388

Share:

जयस छात्र संगठन (JCS) के जिला प्रभारी श्री अंकित धुर्वे हरदा जिले के ग्राम बरूडघाट स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण हेतु पहुंचे।

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा - दिनांक 08-07-2025 को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित रूप से होते पाया गया। छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को संतोषजनक एवं उत्तम बताया। इसी क्रम में कक्षा तीसरी की एक बालिका ने आत्मविश्वास के साथ 9 का पहाड़ा सुनाया, जो बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यालय के संस्था प्रमुख द्वारा बताया गया कि विद्यालय में समग्र रूप से शैक्षणिक गतिविधियाँ ठीक ढंग से संचालित हो रही हैं, किंतु कुछ आधारभूत सुविधाओं की कमी है। प्राथमिक विद्यालय में रसोईघर (किचन) की अनुपस्थिति के कारण भोजन की व्यवस्था पास ही स्थित मांगलिक भवन में की जा रही है। वहीं माध्यमिक विद्यालय में रसोईघर की छत से पानी टपकने की समस्या है, जिससे बच्चों की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संस्था प्रमुख ने जानकारी दी कि ग्राम सरपंच को बार-बार मौखिक रूप से इन समस्याओं से अवगत कराया गया है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इस पर श्री अंकित धुर्वे ने तत्काल सरपंच को फोन के माध्यम से संपर्क कर समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया और प्रशासन से अपेक्षा जताई कि अविलंब बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें