Sat 08 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जनप्रतिनिधि और विभागीय सहयोग से समस्या का समाधान

Barkat Qureshi / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 436

Share:

जनप्रतिनिधि और विभागीय सहयोग से समस्या का समाधान

काजीहोस मोहल्ले की झुकी डी पी व झुकी केबल का हुआ निराकरण

मूंदी। संवाददाता – इस्हाक गौरी

नगर परिषद मूंदी के उपाध्यक्ष श्री राजनारायण मण्डलोई की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और तत्परता एक बार फिर ज़मीन पर देखने को मिली। वार्ड क्रमांक 04 के काजीहोस मोहल्ले में लंबे समय से झुकी हुई बिजली की डीपी और विद्युत पोल को लेकर नागरिकों में भय और असंतोष बना हुआ था। किसी भी समय हादसा हो सकता था। गत दिनों मोहल्ला भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने यह समस्या उपाध्यक्ष मण्डलोई को बताई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दिनांक 17 जुलाई 2025 को कनिष्ठ अभियंता श्री निर्मल यादव को पत्र भेजकर तत्काल सुधार कार्य की मांग की और फिर लगातार संपर्क में रहकर कार्य को गति दी। जनप्रतिनिधि की इस तत्परता और फॉलोअप का ही परिणाम रहा कि विद्युत विभाग की टीम ने जे.ई. निर्मल यादव के निर्देशन में झुकी हुई डीपी, पोल और लटकती केबल को सुरक्षित ढंग से दुरुस्त कर दिया। स्थानीय रहवासियों ने कहा कि इस तरह की तत्परता और सक्रियता से ही जनता का भरोसा बढ़ता है। यह देखकर अच्छा लगता है कि हमारे जनप्रतिनिधि और अधिकारी वास्तव में समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं। उपाध्यक्ष मण्डलोई ने कहा कि जनता की समस्याओं को मौके पर जाकर परखना और उनका त्वरित समाधान कराना ही हमारा कर्तव्य है। हम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। इस कार्य में कनिष्ठ अभियंता श्री निर्मल यादव की तत्परता और संवेदनशीलता विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लिया और विभागीय कार्यवाही में कोई ढील नहीं बरती। उनकी कार्यकुशलता और सहयोगी भावना ने यह सिद्ध कर दिया कि जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर काम करें, तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें