Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्राम भटयाण बुजुर्ग में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बैठक रखी गई

Barkat Qureshi / Tue, Jul 8, 2025 / Post views : 428

Share:

ग्राम भटयाण बुजुर्ग में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बैठक रखी गई

कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट

थाना कसरावद जिला खरगोन के ग्राम भट्यांण बुजुर्ग में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संत सियाराम बाबा के आश्रम पर दिनांक 10.07.2025 को आयोजित होने वाले भंडारे के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज दिनांक 08.07.25 को श्रीमान एसडीएम महोदय कसरावद, श्रीमती सीईओ महोदया कसरावद, तहसीलदार कसरावद एवं मुझ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन पुलिस थाना कसरावद के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आयोजन समिति को निर्देशित किया गया कि वे शासन के नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें एवं कोई भी अव्यवस्था ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें साथ ही पार्किंग व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करें। बैठक के उपरांत श्रीमान एसडीएम महोदय कसरावद के द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पूजा स्थल, समाधि स्थल एवं पार्किंग स्थल ग्राम पीपलगोन का जायजा लिया गया। कार्यक्रम के दौरान आने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था ग्राम पीपलगोन में की गई है। आगामी भंडारे को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें