Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्राम जसवाड़ी में हर्ष का माहौल – उज्जवल सातले बने ब्लॉक अध्यक्ष

Barkat Qureshi / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 486

Share:

ग्राम जसवाड़ी में हर्ष का माहौल – उज्जवल सातले बने ब्लॉक अध्यक्ष

इंदिरा ज्योति अभियान – आभार एवं संकल्प

संवाददाता : शिवम राठौड़ मालगांव

इंदिरा ज्योति सामान्य अमलपुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्री उज्जवल सातले की नियुक्ति होते ही ग्राम जसवाड़ी में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने आदरणीय दादा गजेंद्र सिंह सोलंकी जी के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रकट किया। ग्रामवासियों की ओर से विशेष रूप से –नारायण सिंह मौर्य, राम कुशवाह, लखन कुशवाह, आदित्य राज सिंह गौड़, उज्जवल सिंह मौर्य, दिनेश गौर, अल्ताफ़ खान तथा अवधेश पटेल सहित पूरी युवा टीम एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे और उन्होंने इस नियुक्ति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री उज्जवल सातले ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि–मैं गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बनकर सदैव उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ूँगा। इंदिरा ज्योति अभियान की विचारधारा और उद्देश्य को घर-घर तक पहुँचाकर समाज में जागरूकता का संचार करूँगा। इस घोषणा के साथ पूरे ग्राम जसवाड़ी में उल्लास का माहौल छा गया। उपस्थित नागरिकों ने श्री सातले को शुभकामनाएँ देते हुए इंदिरा ज्योति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें