Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खिरकिया में "मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

Barkat Qureshi / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 409

Share:
खिरकिया में "मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" संबंधी प्रशिक्षण संपन्न हरदा 10 दिसंबर 2024, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी के बीच प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए हरदा जिले में भी सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए सम्पर्क दल गठित किए गए हैं, जो कि अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों से संपर्क कर पता लगाएंगे कि उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं। यदि लाभ नहीं मिल रहा है तो संबंधित व्यक्ति से आवेदन प्राप्त कर उसका परीक्षण किया जाएगा और पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इन संपर्क दलों को विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है । इसी क्रम में जिले की खिरकिया जनपद पंचायत मे खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक तथा संपर्क व सर्वे दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें