Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खंडवा को संभाग बनाने के लिए कोरकू आदिवासी समाज संगठन खंडवा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाएगा

Barkat Qureshi / Sun, Dec 8, 2024 / Post views : 437

Share:
खंडवा को संभाग बनाने के लिए कोरकू आदिवासी समाज संगठन खंडवा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाएगा खंडवा को संभाग मुख्यालय बनाने के लिए कोरकू आदिवासी समाज संगठन द्वारा खालवा तहसील, हरसूद तहसील एवं खंडवा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा इसके लिए दिनांक 12/12/2024को ग्राम जामधड़ के गूलरढाना मोहल्ले में सामाजिक बैठक एवं ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त सामाजिक बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा जिसमें हरसूद विधानसभा क्षेत्र के मीनाई की जमीन पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया जाना है जिस पर रोक लगाने के लिए भी विचार किया जाना है, साथ ही साथ काली घोड़ी माता मंदिर में पंकज मुनि बाबा द्वारा फिर से उक्त मंदिर परिसर में दोबारा अनाधिकृत एवं गैर कानूनी रूप से रहने के लिए कोशिश कर रहे हैं उसके खिलाफ भी कार्रवाई हेतु विचार किया जाना है। खालवा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं द्वारा अनादिकृत रूप से शराब का वितरण किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु भी विचार किया जाना है वही खंडवा को संभागीय मुख्यालय बनाने से खंडवा जिले एवं बुरहानपुर जिले के कोरकू आदिवासी समाज के दूरस्थ अंचल में रहने वाले ग्रामीण विशेष कर आदिवासी समाज के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा विशेष कर आदिवासी समाज के खिलाड़ीयों को संभागीय स्तरीय खेल में इंदौर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी विभिन्न प्रकार के प्रशासकीय कायों के लिए भी सुविधा जनक होगा खंडवा रेलवे मार्ग तथा इंदौर एवं दिल्ली एवं मुंबई रेलवे मार्ग तथा इंदौर एवं अकोला रेलवे मार्ग से जुड़े होने के कारण संभागीय मुख्यालय होने के लिए प्रमुख स्थान हो सकता है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें