Mon 10 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: केला पेड के रेशौ से बनी टोपी का लंदन में बोलबाला

Barkat Qureshi / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 432

Share:
केला पेड के रेशौ से बनी टोपी का लंदन में बोलबाला बुरहानपुर जिले को ‘‘एक जिला-एक उत्पाद‘‘ के तहत चयनित किया गया है, न केवल इससे उत्पन्न होने वाले फल का बल्कि रेशा का भी भरपूर उपयोग हो रहा है, इन रेशों से कई तरह के रोजमर्रा के वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है, हाल ही में महिलाओं ने टोपी बनाई है, यह टोपी लंदन तक पहुंच चुकी हैं, अब लंदन से महिलाओं को 10 टोपी का ऑर्डर मिला है, यही वजह है कि जिला प्रशासन ने एक आयोजन के जरिए केला फसल को इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचाया है। बुरहानपुर जिले में 25 हजार हेक्टेयर में केला फसल लगाई गई है, बुरहानपुर में तैयार केला देश ही नहीं बल्कि खाड़ी देशों में सप्लाई हो रहा है, केले की मिष्टास ने विदेशों तक जादू बिखेरा हैं, यही नहीं अब केले के रेशों से बने उत्पादों की डिमांड भी विदेशों तक पहुंच गई हैं, यहां की बनाई टोपी ने लंदन तक अपनी पहचान बनाई है, रेशे की टोपियाँ व्यक्ति को धूप से बचाने के अलावा उन्हें स्टाइलिश लुक भी देती है, इस टोपी को बनाने में 1100 से 1200 रुपये की लागत लगती हैं, जबकि यह टोपी स्टाइलिश होने के कारण महंगे दामों में बिकती है, इस टोपी को पूरा परिवार मिलकर बनाता है। दरअसल बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के एकझिरा गांव निवासी स्व. सहायता समूह अनुसुईया चौहान के द्वारा बनाई गई टोपी को लंदन में पसंद किया है, अब लंदन से 10 टोपियों का आर्डर आया है, इस काम से अनुसईया के जीवन में बदलाव आया है, इस काम से मिलने वाली राशि से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें