Sun 23 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
थाना मांधाता पुलिस व्दारा छेडछाड व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल सम्पत्ति अपराधों में खण्डवा पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल बरामद "एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण

:  कार्यालय में मवेशी, पटवारी चाय दुकान पर हाज़िर

Barkat Qureshi / Mon, Sep 15, 2025 / Post views : 606

Share:

 कार्यालय में मवेशी, पटवारी चाय दुकान पर हाज़िर

10 साल से ताले में जकड़ा पटवारी भवन, किसान बेहाल

संवाददाता मलगांव से शिवम राठौड़

खारकला। ग्राम में करीब 10 साल पहले लाखों रुपये खर्च कर पटवारी कार्यालय का भवन बनाया गया था। लेकिन आज तक किसी ग्रामीण ने उस कार्यालय का ताला खुलते नहीं देखा। ग्रामीण बताते हैं कि अब तक जितने भी पटवारी यहां पदस्थ हुए, सभी ने कार्यालय में बैठने की बजाय गांव की चाय दुकानों को ही अपना दफ्तर बना लिया। किसानों और ग्रामीणों को अपने काम के लिए चाय दुकान का रुख करना पड़ता है। कई बार कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत की गई, लेकिन ना तो पटवारी पर कार्रवाई हुई और ना ही कार्यालय खुलवाया गया। ग्रामीणों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा – "कार्यालय सिर्फ नाम का है, काम तो चाय दुकान पर ही होता है।" "सरकार ने भवन पर लाखों खर्च किए, लेकिन फायदा सिर्फ मवेशियों को मिल रहा है।" "हमारे कागज़ात और समस्याएं चाय की गपशप में ही निपटाई जाती हैं।" इस बीच, जिस भवन को किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वहां अब मवेशियों का जमघट लगा रहता है। बरामदे में गोबर और गंदगी फैली है, तो पूरा परिसर गाजरघास और झाड़ियों से घिर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो भवन खंडहर में तब्दील हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें