Sat 08 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Barkat Qureshi / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 412

Share:

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संवाददाता ईम्तयाज गौरी हरसूद

खंडवा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। गांव पिपलानी के शिवकुमार ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को बिना विलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम अहमदपुर के ग्रामीणों ने अहमदपुर–अजंटी मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से वर्षा ऋतु में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक को निर्धारित समय सीमा में सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें