Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: "एक पौधा स्वयं के नाम" अभियान के तहत इनर व्हील क्लब ने लगाए 100 से अधिक छायादार पौधे

Barkat Qureshi / Thu, Jul 24, 2025 / Post views : 407

Share:

"एक पौधा स्वयं के नाम" अभियान के तहत इनर व्हील क्लब ने लगाए 100 से अधिक छायादार पौधे

विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

खंडवा/ पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की दिशा में काम कर रहे इनर व्हील क्लब खंडवा द्वारा चलाए जा रहे अभियान *"एक पौधा स्वयं के नाम"* के अंतर्गत एंजेल्स प्लैनेट स्कूल, हरसूद रोड पर 100 से अधिक छायादार पौधे लगाए गए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें बच्चों के साथ-साथ उनके पालकगण ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधारोपण के दौरान बच्चों में उत्साह और प्रकृति के प्रति लगाव देखने को मिला। पेरेंट्स के लिए “पैरेंटिंग अवेयरनेस वर्कशॉप” कार्यक्रम के तहत पालकों के लिए एक "पेरेंटिंग अवेयरनेस वर्कशॉप" भी आयोजित की गई, जिसमें विशेष वक्ता श्रीमती राजश्री शर्मा रहीं। उन्होंने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि— > "बच्चों को अच्छे संस्कार देना और समय पर मार्गदर्शन करना आज की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। माता-पिता को बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए और उन्हें समझदारी के साथ दिशा दिखानी चाहिए।" क्लब की सक्रिय भूमिका कार्यक्रम की जानकारी क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती श्वेता गोयल ने दी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन आरती जैन, आईएसओ बिंदु सिसोदिया, कोषाध्यक्ष शशि अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य अंजना शुक्ला सहित क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। इनर व्हील क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें