Sun 09 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आधार बनवाने आया दिव्यांग विजय, कलेक्टर की संवेदनशीलता से व्हीलचेयर पाकर लौटा मुस्कुराता

Barkat Qureshi / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 445

Share:
आधार बनवाने आया दिव्यांग विजय, कलेक्टर की संवेदनशीलता से व्हीलचेयर पाकर लौटा मुस्कुराता
 जनसुनवाई में उठाई गई मांग पर मिला त्वरित समाधान
संवाददाता—ईस्हाक गौरी मूंदी
पुनासा तहसील के ग्राम सालीखेड़ा निवासी दिव्यांग विजय के लिए शुक्रवार का दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा खास बन गया। जहां वह केवल आधार पंजीयन कराने आया था, वहीं जिला प्रशासन की संवेदनशीलता ने उसे चलने के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी दिला दी। दरअसल, बीते मंगलवार को विजय के पिता रमेश ने खंडवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को अपने दिव्यांग पुत्र का आधार पंजीयन न होने की समस्या बताई थी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने तत्काल निर्देश देते हुए कहा था कि अगली बार बेटे को साथ लाएं, आधार यहीं बनवा देंगे। निर्देश के पालन में शुक्रवार को रमेश अपने बेटे विजय को कठिनाई से ऑटो में बैठाकर कलेक्ट्रेट स्थित आधार पंजीयन केंद्र लाए। यहां जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल ने तुरंत आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं, विजय को चलने-फिरने में हो रही दिक्कत को देखते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी अधिकारी श्रीमती निकिता मंडलोई ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई, जिससे विजय को अब आवाजाही में राहत मिल सकेगी। विजय और उसके पिता रमेश ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी और इतनी संवेदनशीलता से मदद मिलेगी। व्हीलचेयर पाकर विजय के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें