Mon 10 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अवैध शॉपिंग मॉल के निर्माण का मामला पहुंचा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में, अधिकारियों ने कहा जल्द करेंगे मॉल पर बड़ी कार्रवाई। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर लिखित शिकायत की

Barkat Qureshi / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 388

Share:
अवैध शॉपिंग मॉल के निर्माण का मामला पहुंचा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में, अधिकारियों ने कहा जल्द करेंगे मॉल पर बड़ी कार्रवाई। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर लिखित शिकायत की बुरहानपुर- जिले की एमागिर्द पंचायत अंतर्गत आने वाले हमीदपुरा क्षेत्र के बायपास, सिंधी बस्ती चौराहा के पास पांडारोल नाले से सटकर पूर्ण रूप से अवैध तरीके से बिना अनुमति के शॉपिंग मॉल के मामले को लेकर शिकायतकर्ता सैयद हिफाजत अली ने टीएनसीपी, यानी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग खंडवा में स्थित कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत की है। उन्होंने कहा कि बहु मंजिले निर्माण कार्य की शिकायत करे 1 माह से अधिक समय बीत गया लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उक्त मॉल पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं शिकायतकर्ता सैय्यद हिफाजत अली ने कहा कि नवनिर्मित बन रहे अवैध शॉपिंग मॉल से चंद कदमों की दूरी पर बने एक और तारिक खान द्वारा अवैध कॉम्पलेक्स निर्माण किया गया उस पर भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हमीदपुरा स्थित अब्दुल वहाब कॉलोनी में तारिक खान द्वारा एक और अवैध कॉम्पलेक्स (मॉलनुमा) का निर्माण कार्य कराया गया हैं, लेकिन प्रशासन के सुस्त रवैए से अवैध निर्माण की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसको देखते हुए उनके द्वारा खंडवा स्थित टाउंड एंड कंट्री प्लानिंग के कार्यालय में शिकायत की गई है, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर नगर एवं ग्राम निवेश द्वारा 1995 से लेकर 2031 तक बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है। जो कि लोक निर्माण विभाग के नाम पर दर्ज है। बावजूद नियमों को ताक में रखकर दो-दो बड़े अवैध निर्माण कार्य तारिक खान द्वारा किया गया है। इससे शासन को भी करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है, फिर भी प्रशासन कार्रवाई करने में देरी कर रहा है। अब देखना यह होगा कि उक्त अवैध शॉपिंग मॉल पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें