: हरदा नगर पालिका ने की दुकान किराया वसूली की कार्यवाही!
Barkat Qureshi / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 743
हरदा नगर पालिका ने की दुकान किराया वसूली की कार्यवाही!
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई, कि आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को कर वसूली के संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई है! जिन कर दाताओं कासंपत्ति का जलकर एवंबाजार क्षेत्र में दुकानों का किराया बकाया है! ऐसे सभी कर दाताओं की सूची तैयारकर वसूली की कार्यवाही की जा रही है, जिसके अंतर्गत आज नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्वामी विवेकानंद वार्ड स्थित प्रताप टॉकीज क्षेत्र के दुकानदारों सेदुकानों का किराया समय पर जमा करने की समझाइए दी गई! जिन दुकानदारों का दुकान किराया अधिक बकाया था! और उनके द्वारा कई बार सूचना देने के उपरांत भी दुकान किराया जमा नहीं कराया गया था, उन्हें समझाइए देकर तीन दिवस का समय दिया गया है अन्यथा उनकी दुकान सील की जावेगी! दुकान किराया वसूली के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 प्रताप टॉकीज अन्नापुरा स्कूल स्थित दुकान श्री अमित शर्मा से बकाया दुकान किराया राशि का चेक प्राप्त किया गया! वसूली की कार्यवाहीके दौरान लखनलाल बाँके,अश्वनी तिवारी,राकेश चौबे,सूरपचंद्र बरपेटा, मोहन रघुवंशी,अर्जुन सिंह सरवरे,अल्केश इंगले, विकास चोलकर,रितेश गौर,सुमित मरकाम,बारिश अली,मनोज सिंह परिहार,माजिद अली,संतोष चौधरी,योगेश खरे सहित अन्य नगर पालिका राजस्व शाखा के कर्मचारी मौजूद थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
