Sun 23 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
थाना मांधाता पुलिस व्दारा छेडछाड व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल सम्पत्ति अपराधों में खण्डवा पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल बरामद "एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण

संवाददाता बरकत कुरैशी : अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार

Barkat Qureshi / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 801

Share:

खंडवा।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पी एम शासकीय श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय, खंडवा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, खंडवा के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल सर द्वारा बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्षमय जीवन तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं संवैधानिक योगदानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। उन्होंने डॉ. अंबेडकर जी के बचपन से लेकर भारतीय संविधान निर्माण तक के संघर्षपूर्ण सफर को सरल एवं प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना सबसे सशक्त माध्यम बनाया और समाज में समानता, न्याय एवं बंधुत्व की स्थापना के लिए आजीवन कार्य किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमें केवल महान व्यक्तित्वों की जयंती मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। इसी क्रम में मेंटर आशीष पटेल, राहुल राठवे, मयंक राठोर, प्रिती गीते, सहित विद्यार्थियों विजया लक्ष्मी एकले,राधा मोहे, ज्योति, सोनाली जायसवाल, देवेन्द्र सोयाम , नारायण फरकले, आदि ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू (BSW) एवं एमएसडब्ल्यू (MSW) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाबा साहेब के विचारों, उनके सामाजिक आंदोलनों तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से समानता, शिक्षा का अधिकार, सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार जैसे विषयों पर अपने विचार रखकर कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बनाया।कार्यक्रम का संचालन मेंटर श्री आशीष पटेल द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन एवं ऊर्जा बनी रही। अंत में मेंटर मयंक राठौर द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी के सहयोग की सराहना की गई।कार्यक्रम में मेंटर श्री राहुल राठवे एवं प्रीति गीते सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणास्रोत बना तथा उन्हें बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दे गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें