Thu 06 Aug 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

महापौर अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में MIC बैठक, लिए गए अहम निर्णय : संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

Barkat Qureshi / Thu, Jan 22, 2026 / Post views : 756

Share:

खंडवा। नगर निगम खंडवा के महापौर कक्ष में महापौर अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MIC अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सदस्य राजेश यादव, आशीष चटकेले, विक्की भांवरे, अनिल वर्मा, सोमनाथ काले, उषा दीना पंवार, फिरोजा मार्शल सहित आयुक्त, उपायुक्त एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर विकास, प्रशासनिक व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

नगर निगम सीमा अंतर्गत अस्थायी गन्ना चर्खी एवं तरबूज विक्रय व्यवस्था को लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवंटन शुल्क में 30 प्रतिशत तथा सामान्य क्षेत्रों में 10 प्रतिशत वृद्धि कर नई दरों पर आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बिना अनुमति गन्ना चर्खी लगाए जाने पर 25 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई करने की स्वीकृति दी गई।

अटल सरोवर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए ई-निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संस्कार भारती प्रांत मालवा इकाई खंडवा को बसंतोत्सव आयोजन हेतु 1 लाख रुपये तथा श्री कृष्णा गवली समाज, माली कुआं द्वारा आयोजित आम दंगल हेतु 50 हजार रुपये के अनुदान की स्वीकृति दी गई।

भंडार शाखा से संबंधित निर्णय में आगामी निविदा जारी होने तक पूर्व स्वीकृत दरों पर आवश्यक सामग्री क्रय करने की अनुमति दी गई। इसके अतिरिक्त अनुशासनहीनता के आरोप में सहायक ई-गवर्नेंस अधिकारी अंकित पंवार को सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई को भी बैठक में मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें